हिंदी दिवस

एक्सीलिया स्कूल में बच्चों में हिंदी के प्रति रुचि जागृत करने हेतु हिंदी दिवस एक उत्सव के रूप में मनाया गया l पूरा पखवाड़ा अनेकों गतिविधियों से परिपूर्ण थाl कक्षा_1 और 2 के विद्यार्थियों ने “मेरा परिचय” गतिविधि के अंतर्गत हिंदी में अपना परिचय देने का प्रयास किया और कक्षा 3 से 5 के विद्यार्थियों ने “कविता पाठ” गतिविधि में अद्भुत प्रदर्शन किया l कक्षा 3 की छात्रा अमृत ने “श्री रामधारी सिंह दिनकर” की रचना “रश्मिरथी” का पाठ कर सभी को अचंभित कर दिया l
वही कक्षा 8 के बच्चों ने “लेखक परिचय” गतिविधि में हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकारों के जीवन से परिचय कराया l कक्षा 9 और 10 में लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई और कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों ने हिंदी नाटक_”रजनी” के एक अंश का मंचन कियाl
आज हिंदी दिवस (14 सितंबर 2024) के उपलक्ष्य में कक्षा 6 से 8 के बच्चों ने हिंदी दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत कर हिंदी के प्रति अपना सम्मान प्रकट कियाl

हिंदी दिवस
Excellia School
Excellia School
Excellia School
Excellia School
Excellia School


Admissions open for 2026–27

Call +91 84002 21000 or visit the campus on Bijnaur Road, Lucknow.