एक्सीलिया स्कूल ने ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह को उनके जन्मदिन पर याद किया।

एक्सीलिया स्कूल  में महान धावक ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह जी का जन्मदिवस बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। आज ही के दिन 20 नवंबर 1929 को गोविंद पुरा पंजाब में (वर्तमान में पाकिस्तान में ) महान धावक ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह जी का जन्म हुआ था | कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा के साथ हुई, जिसमें छात्रों ने मिल्खा सिंह जी के प्रेरणादायक जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला। कक्षा-9 अ के छात्र हरजोत सिंह नंदा ने अपनी प्रस्तुति ‘मिल्खा सिंह जी’ का रूप रखकर दी|

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीनू श्रीवास्तव ने मिल्खा सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित की | प्रधानाचार्या महोदया ने अपने संबोधन में बच्चों को बताया  कि मिल्खा सिंह जी केवल एक एथलीट ही नहीं, बल्कि लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने छात्रों को उनके अनुशासन, कार्य के प्रति निष्ठा और देशभक्ति के भाव को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

विद्यालय के लिए 16/12/2018 एक ऐसा महान दिन था जब ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह जी ने एक्सीलिया विद्यालय परिसर  में कदम रखा | यादगार के रूप में लिए गए उनके पद चिह्न आज भी विद्यालय में सुरक्षित हैं एवं विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं | विद्यालय में उनके आगमन से जुड़ी अनेकों स्मृतियाँ विद्यालय में जगह- जगह पर अंकित हैं |

विद्यालय की खेल शाखा द्वारा उनके जीवन पर आधारित एक प्रेरक प्रस्तुति दी गई, जिसमें उनकी कठिनाइयों, देशप्रेम और दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाया गया। छात्रों ने “मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास” पर आधारित छोटे-छोटे भाषण भी प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिनी रनिंग इवेंट था, जिसमें विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भाग लेकर मिल्खा सिंह जी के सपनों और समर्पण को जीवंत किया। खेल शिक्षक ने बच्चों को समझाया कि मिल्खा सिंह जी की तरह हमें भी अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहना चाहिए और निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।“जय हिंद” के नारों के साथ कार्यक्रम का उत्साहपूर्ण समापन हुआ।

एक्सीलिया स्कूल ने ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह को उनके जन्मदिन पर याद किया।
Excellia School
Excellia School
Excellia School
Excellia School
Excellia School
Excellia School
Excellia School
Excellia School
Excellia School
Excellia School
Excellia School
Excellia School
Excellia School
Excellia School
Excellia School
Excellia School
Excellia School
Excellia School
Excellia School

Admissions open for 2026–27

Call +91 84002 21000 or visit the campus on Bijnaur Road, Lucknow.